BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

विद्युत विभाग सेक्शन पंडोल के कनिष्ठ अभियंता के साथ जटेहड के एक दुकानदार ने की धक्का-मुक्की और गाली गलौज पुलिस में मामला दर्ज


 लडभडोल।लडभडोल क्षेत्र के स्थानीय उपमंडल विद्युत विभाग सेक्शन पंडोल के कनिष्ठ अभियंता राहुल कौंडल के साथ गांव जटेहड के एक दुकानदार ने धक्का-मुक्की और गाली गलौज करने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को रात करीब 8:15 बजे उस वक्त हुई जब कनिष्ठ अभियंता राहुल कौंडल अन्य विद्युत कर्मचारियों के साथ बिजली की आपूर्ति को बहाल करने गए हुए थे तो जटेहड में एक दुकानदार द्वारा कनिष्ठ अभियंता के साथ धक्का-मुक्की और गाली गलौज की गई। कनिष्ठ अभियंता द्वारा इस घटना की सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई।वही विद्युत विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता सुभाष चंद ठाकुर ने तुरंत प्रभाव से घटना के बारे में पुलिस चौकी लडभड़ोल को सूचित किया और साथ ही खुद सूचना मिलते ही पुलिस और विभाग के साथ मिलकर सहायक अभियंता सुभाष चंद ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।उन्होंने बताया कि पंडोल सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता के साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की करने का मामला पुलिस चौकी में दर्ज करवाया गया है।

Comments