BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

6 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग अचानक गुमशुदा हुई महिला बबली देवी का।

 

6 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग अचानक गुमशुदा हुई महिला बबली देवी का।बता दे तहसील मुख्यालय लडभड़ोल कि स्थानीय ग्राम पंचायत भडोल के गांव डिबडैऊं की निवासी बबली देवी 48 साल पत्नी मनोहर लाल जो कि बीते 3 अगस्त 2022 को अपने घर से अपनी ननद के घर गांव कुटला मैं गई थी जहां से वह 4 अगस्त सुबह अचानक कहीं चली गई थी जिस पर रिश्तेदारों और परिजनों से संपर्क करने पर नहीं पता चला तो हार कर उनकी ननद पबना देवी ने स्थानीय पुलिस चौकी लडभड़ोल मैं अपनी भाभी बबली देवी की अचानक गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद स्थानीय पुलिस और समस्त गांव वासी और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया जिस पर अमल करते हुए जोगिंदरनगर एस एच ओ प्रीतम जरियाल ने अपने पुलिस दल के साथ मौके का जायजा लिया और महिला की तलाश में भी हिस्सा लिया इस संबंध में एस एच ओ प्रीतम जरियाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उक्त महिला 4 अगस्त 2022को अचानक अपनी ननद के घर से कहीं चली गई थी जिसकी की गुमशुदगी की तलाश उनकी भाभी पबना देवी ने पुलिस चौकी ने दर्ज करवाई थी और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद स्थानीय पुलिसकर्मी उसकी छानबीन में लगे हुए हैं उन्होंने स्वयंम मौके पर पहुंचकर छानबीन की उन्होंने बताया कि अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है जबकि स्थानीय पुलिस और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

Comments