BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल की ग्राम पंचायत दलेड़ के गांव दधोन में दस दिन से पानी नहीं आने से लोगों में काफ़ी रोष है। गांव के करीब आधा दर्जन परिवारों को लगभग दस दिन से पानी नहीं आ रहा है।


 लडभड़ोल,( मिंटू शर्मा) 8 अप्रैल:  तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड़ के गांव दधोन में दस दिन से पानी नहीं आने से लोगों में काफ़ी रोष है। गांव के करीब आधा दर्जन परिवारों को लगभग दस दिन से पानी नहीं आ रहा है। जिस कारण उन्हें रोज़ गाड़ियों में पानी ढोना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में जयपाल राणा और तीतर सिंह ने बताया कि गांव के करीब आधा दर्जन परिवारों को 29 मार्च से पानी की सप्लाई बिल्कुल बंद है। जिस कारण उन्हें पिछले 10 दिन से परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि सम्बंधित विभाग को भी इस समस्या बारे अवगत करवाया गया था पर विभाग द्वारा कोई कार्यवाही अमल में नहीं लायी गयी। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इस समस्या की और ध्यान दिया जाए और गांव में सुचारू रूप से पानी की सप्लाई दी जाए। उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप राठौर ने बताया कि गाँव के लोगों द्वारा विभाग को इस समस्या बारे बताया गया था। बताया कि इस गांव में जो पानी की सप्लाई जाती है वो सिमस गागल पेयजल स्कीम से आता है, शुक्रवार को विद्युत सप्लाई बंद होने के कारण पानी की सप्लाई बंद रही और पिछले दिनों रोड़ का काम चलने के कारण पानी की सप्लाई में थोड़ी दिक्कत आ रही थी पर विभाग द्वारा उसे अब दुरुस्त कर दिया गया है। शीघ्र ही गांववालों को सुचारू रूप से पेयजल की सप्लाई दे दी जाएगी।

Comments