BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कथौण में शरारती तत्वों द्वारा एक बुलेट मोटरसाइकिल को जलाने का मामला प्रकाश में आया है।

 

तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कथौण में शरारती तत्वों द्वारा एक बुलेट मोटरसाइकिल को जलाने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कथौण पंचायत के गांव लराहणा निवासी रवि ठाकुर जोकि क्षेत्र में निर्माणाधीन उहल तृतीय चरण परियोजना तुलाह में बतौर लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।उन्होंने हर रोज की तरह अपने घर के समीप शुक्रवार सांय ड्यूटी से आने के बाद अपनी बुलेट मोटरसाइकिल नंबर एचपी 29 ए 8498 को खड़ी किया था और जब अगले दिन शनिवार को वे ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले तो पाया की किन्ही शरारती तत्वों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल को पूरी तरह जला दिया गया है मोटरसाइकिल के जरूरी कागजात जो भी मोटरसाइकिल में ही रखे हुए थे वह भी जलकर पूरी तरह से राख हो गए हैं रवि ठाकुर ने बताया कि गत शुक्रवार को जब वह ड्यूटी से घर आए तो उन्होंने हर रोज की तरह अपनी मोटरसाइकिल को घर के समीप खड़ा किया था लेकिन शनिवार को उन्होंने मोटरसाइकिल को पूरी तरह से जला हुआ पाया, उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा डीजल के माध्यम से मोटरसाइकिल को जलाया गया है। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी  लडभड़ोल को दी जिस पर अमल करते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा मौके का जायजा लिया गया। रवि ठाकुर ने पुलिस प्रशासन से शरारती तत्व को शीघ्र पकड़ने और कड़ी से कड़ी सजा देने की गुहार लगाई है ताकि भविष्य में कोई भी शरारती तत्व इस तरह की घटना को अंजाम ना दें।वहीं इस हादसे को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल है गांव वासियों ने भी शरारती तत्वों को शीघ्र पकड़ कर सख्त कार्यवाही अमल में लाने की मांग की है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस चौकी लडभड़ोल प्रभारी मुंशी राम ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है आगामी कार्रवाई जारी है।




 

Comments