BREAKING NEWS:

चौन्तड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित, एंटी चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

Image
जोगिंदर नगर, 23 जून। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौन्तड़ा में आज पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में चौन्तड़ा ब्लॉक के नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना तथा पंचायत स्तर पर नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में लगभग 150 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-मंडल पुलिस अधिकारी पधर, थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थ आज युवाओं एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधि...

पुलिस चौकी लडभड़ोल के प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर घर-घर जाकर दीपावली का त्योहार मनाया गया और मिठाई देकर बधाई भी दी।


 लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) पुलिस चौकी लडभड़ोल के प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर घर-घर जाकर दीपावली का त्योहार मनाया गया और मिठाई देकर बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि लडभड़ोल चौकी में आए कुछ जरूरतमंद लोगों को भी मिठाई देखकर दीपावली की बधाई दी। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत माँ सिमसा के दरबार और लक्ष्मी नारायण मंदिर कोठी दलेड जाकर पुलिस कर्मचारियों का साथ मिलकर दर्शन भी किये। उन्होंने बताया कि यह दिवाली आपके घरों में रोशनी, खुशियाँ और समृद्धि लाए और आपके जीवन को अनंत आनंद और प्रेम से भर दे। उन्होंने बताया कि जब लोग जश्न मना रहे हों,तो सुरक्षा के महत्व को भी ध्यान में रखें। दिवाली एक ऐसा समय है जब हम प्रियजनों के साथ मिलते हैं, लेकिन सतर्क रहना ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि अपने घरों को दिन के समय भी अकेला न छोड़ें,ताकि सामान की सुरक्षा हो और सभी के लिए शांतिपूर्ण छुट्टियों का मौसम सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि व्यस्त क्षेत्रों में अनावश्यक पार्किंग से बचें और कृपया ट्रैफ़िक प्रबंधन में सहयोग करें ताकि सभी बिना किसी असुविधा के अपने उत्सव का आनंद ले सकें।




Comments