BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-आंदोलन बनाने में पंचायतों की भूमिका अहम

 

जोगिंदर नगर , 14 जुलाई।

 महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना चौंतड़ा द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी कार्यालय चौंतड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता कार्यकारी खंड विकास अधिकारी पंकज ठाकुर ने की।

बाल विकास परियोजना अधिकारी बालम राम वर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पंकज ठाकुर ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का जन-आंदोलन है। उन्होंने बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को बाल संरक्षण, लैंगिक समानता, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया।


Comments