BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

BREAKING NEWS :- ऊना जिले में पाए गए तीन कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज निकले मंडी जिला के निवासी!

                                वीडियो देखें
अभी दो दिन पहले तक प्रदेश राहत की सांस ले रहा था क्योंकि हिमाचल को कोरोना मुक्त माना जा रहा था परंतु सूत्रों के अनुसार आज जिला ऊना में कोरोना संक्रमण के तीन केस सामने आए और विशेष सूचना यह है कि  यह सभी जिला मंडी के निवासी हैं। सूचना मिलते ही मंडी प्रशासन हरकत में आ गया है और उन्होंने इनके परिजनों को क्वारनटाईन में  रखा है। बहरहाल एक बार फिर से प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हलचल मच गई है। यह सभी लोग निजामुद्दीन तबलीगी जमात में शिरकत कर चुके हैं।

तीनों मरीजों को टांडा किया जा रहा है रवाना! देखें वीडियो!       
                              वीडियो देखें


इन तीनों मरीजों को ऊना से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम टांडा हॉस्पिटल ला रही है जहां पर इनको आइसोलेट किया जाएगा।
                              वीडियो देखें।   

LADBHAROLNEWS.COM का जनता से निवेदन है की लाॅक डाउन का पूर्णता पालन करें और अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments