BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बी.पी.एस में सिविल जज राहुल वर्मा ने बच्चों को किया जागरूक

 

जोगिंदर नगर,22 अप्रैल: उपमंडलीय विधिक सेवा स GBमिति  जोगिंदर नगर, द्वारा शहर के दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमंडलीय विधिक सेवा समिति चेयरमैन एवं सिविल जज राहुल वर्मा ने 10वीं के बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता और विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।  इस अवसर पर अधिवक्ता पूजा वर्मा अधिवक्ता साहिल ठाकुर स्कूल के प्रधानाचार्य ओ.पी.ठाकुर, उप प्रधानाचार्या लता राणा व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

:जोगिंदर नगर,  दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बच्चों को जागरूक करने के उपरांत सिविल जज राहुल वर्मा, बच्चे व स्टाफ सामूहिक चित्र में।

Comments