BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालाग की चार छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप में छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है।


 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालाग की चार छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप में छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है।बता दे कि पिछले माह मार्च में यह छात्रवृत्ति परीक्षा हुई थीं जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग की छात्राओं ने प्रदेश स्तर में अपने स्कूल का नाम रोशन किया गया हैं।जिसमें अंकिता शर्मा 105 अंक, ईशिका जसवाल अंक 93 रागिन 89 अंक सलोनी देवी 88 अंक से यह परीक्षा पास की।इन छात्राओं को 9वीं से 12वीं तक हर वर्ष 12,000 रुपए छात्रवृत्ति केंद्र सरकार की ओर से प्रदान की जाऐगी।स्कूल प्रधानाचार्य अजय राठौर ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों और छात्राओं एवम् इनके माता पिता को दिया।उन्होंने कहा कि पंजालग स्कूल ने अपने ब्लॉक में प्रथम व जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।उन्होंने कहा कि पंजालग स्कूल में शिक्षकों का लक्ष्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हैं।इस मौके पर शिक्षको में  सुभाष वर्मा,पंकज शर्मा लक्ष्मी संजीव कुमार विजय ठाकुर मौजूद रहे।

 

Comments