BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

महिला मंडल रीहड़ा भट्टा ने जीती रंगोली, वंदना ने रस्सी कूद तथा उमा देवी ने मटका रेस राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में आयोजित हो रहीं विभिन्न स्पर्धाएं


जोगिन्दर नगर, 02 अप्रैल-एक से पांच अप्रैल तक मनाये जा रहे राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के दौरान महिला मंडलों के लिये विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस बीच पहले व दूसरे दिन आयोजित रंगोली, रस्सी कूद तथा मटका रेस के परिणाम प्राप्त हो गए हैं।

रंगोली प्रतियोगिता में महिला मंडल रीहड़ा भट्टा ने पहला, संतोषी महिला मंडल ने दूसरा, महिला मंडल जीतपुर मसौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह जहां रस्सी कूद में महिला मंडल बनाड की वंदना पहले, महिला मंडल छपरोट की रजनी दूसरे तथा महिला मंडल देव गहरी दुल की रीना देवी तीसरे स्थान पर रहीं तो वहीं मटका रेस में महिला मंडल खुददर की उमा देवी ने पहला, वैष्णवी महिला मंडल मसौली की मनोरमा ने दूसरा तथा महिला मंडल थलू छतर की पिंकी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त महिला मंडलों के एकल व समूह गान कार्यक्रम भी आयोजित किये



Comments