BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल : खरीफ मौसम में खेती के लिए विभिन्न बीज अनुदान पर कृषि विभाग के कार्यालय में उपलब्ध : होशियार सिंह, कृषि प्रसार अधिकारी

 

किसानों के लिए खरीफ मौसम में खेती के लिए विभिन्न बीज अनुदान पर कृषि विभाग लडभड़ोल के कार्यालय में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।जिसका लाभ लडभड़ोल के किसान कृषि विभाग लडभड़ोल के कार्यालय में आकर उठा सकते हैं।जानकारी देते हुए कृषि विभाग लडभड़ोल के कृषि प्रसार अधिकारी होशियार सिंह ने वीरवार को बताया कि किसानों के लिए मक्की,धान,चरी ,भिंडी इत्यादि के बीज अनुदान पर कृषि विभाग लडभड़ोल में उपलब्ध हैं। इछुक व्यक्ति अपना आधार कार्ड साथ लाकर यह बीज कृषि विभाग लडभड़ोल के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Comments