BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

विवाह समारोह में डीजे की धुन पर थिरक रहे युवकों में हुई जबरदस्त झड़प! दो घायल युवक टांडा रेफर!


 शादी समारोह में डीजे धुनों में शिरकत रहे युवकों में जबरदस्त झड़प दो जख्मी दोनों टांडा रैफर प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तुलाह के गांव कोठी में आयोजित शादी समारोह में एक तरफ जहां खुशियों का माहौल था और शादी में आए सभी रिश्तेदार और परिजन खुशी मना रहे थे और बैंड बाजे और डीजे की धुनों पर नाच गा रहे थे इसी दौरान डीजे पर बजने वाले संगीत को लेकर युवकों में जबरदस्त झड़प हो गई इसमें दो युवक जिनमें से एक 20 वर्षीय युवक निवासी कोठी और दूसरा 38 वर्षीय निवासी चुल्ला घायल हो गए उपचार के लिए घायल दोनों युवकों को सिविल अस्पताल लडभड़ोल पाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर निशांत जसवाल और अन्य स्वास्थ्य कर्मी द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।डॉ निशांत जसवाल ने बताया कि दोनों युवकों को सीटी स्कैन के लिए टीएमसी कांगड़ा रेफर किया गया है। स्थानीय पुलिस चौकी लडभडोल में दो पक्षों में मामला दर्ज हुआ है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकिंदर नेगी ने बताया कि धारा 341,323,506,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आगामी कारवाई शुरू कर दी गई हैं। विवाह समारोह में नाच गाना मनोरंजन के लिए होता है और जब होस्ट फंक्शन के लिए बुलाता है तो लोगों को उनकी खुशी में वृद्धि करनी चाहिए ना की लड़ाई झगड़ा करके चिंताजनक माहौल उत्पन्न करना चाहिए आपकी इस बारे में क्या राय है कमेंट करके बताएं!

 

Comments