BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

विधायक प्रकाश राणा ने कहा ग्राम पँचायत ऊपरी धार के गाँव त्रिण्ड मे बनेगा तीस हजार लीटर पानी का टैंक, पुरानी पाइप लाइन होगी बदली।

 




ग्राम पंचायत उपरिधार के उप-प्रधान भूरी सिंह जी की अध्यक्षता में महिला मंडल त्रिण्ड के सदस्य अपने गाँव की समस्या को लेकर विधायक प्रकाश राणा जी से उनके निजी कार्यलय गोलवां भेंट की। इस अवसर पर विधायक जी ने कहा की आपके गांव त्रिण्ड में 30 हजार लीटर पानी का टैंक बनाया जाएगा तथा साथ मे ही आपकी पुरानी पाइप लाइन बन्दकर नई पाइप लाइन डाली जाएगी। आपकी सड़क जो आधी कंक्रीट कर दी है उसे आगे भी कंक्रीट कर दिया जाएगा। महिला मंडल के लिए विधायक जी ने 10 हजार रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की।



इस अवसर पर युवक मण्डल लाहला के सदस्यों ने भी विधायक प्रकाश राणा जी से भेंट की। लाहला युवक मंडल के सदस्य बॉलीबॉल की प्रतियोगिता करवाने जा रहे हैं , उसका निमंत्रण उन्होंने विधायक जी को दिया। विधायक जी ने कहा कि आपके युवक मण्डल को हमने पहले भी धनराशि डाली थी। अगर किसी कारण वश नहीं मिली है तो हम आपके युवक मण्डल को फिर से 20 हजार रुपये की सहयोग धनराशि देने घोषणा करते हैं।

 

Comments