BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

बैजनाथ-लडभडोल मार्ग में बैजनाथ से लडभडोल के लिए करियाना का समान लेकर आ रही एक पिकअप गाडी सेंठी बस स्टॉप के पास कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई।


 बैजनाथ-लडभडोल मार्ग में बैजनाथ से लडभडोल के लिए करियाना का समान लेकर आ रही एक पिकअप गाडी सेंठी बस स्टॉप के पास कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई।बता दे कि सुबह 8 बजे के आसपास पिकअप पलटने का मामला सामने आया है।बैजनाथ से लडभडोल की और करियाने का लेकर आ रही पिकअप HP53D6161 आ रही तो दूसरे वाहन को पास देते हुए उतर आई होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गई जिससे चालक को हल्की चोटें आई हैं!और वाहन भी छिटपुट क्षतिग्रस्त हुआ है।इस गाड़ी पलटने की वजह से करीबन एक घंटा जाम की स्थिति भी बनी रही।करीब 10 बजे के आसपास इस गाड़ी को जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क से हटा दिया गया।वहीं वाहन बैजनाथ का बताया गया है।जोकि एक करियाना दुकान में सामान लेकर जा रहा था उधर पुलिस चौकी लडभडोल में मामला दर्ज नहीं हुआ हैं।

Comments