BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

बी.पी.एस स्कूल में बच्चों को एस.डी.एम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने किया सम्मानित बाल विज्ञान सम्मेलन में जिला स्तर में डंका बजाने वाले 9 बच्चों को किया सम्मानित

 


जोगिंदर नगर,27 अप्रैल: 29वें उपमंडल तथा जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के एक साथ 9 बच्चों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान में रहकर अपना दबदबा कायम किया है। इन सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बुधवार को एस.डी.एम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर में स्कूल के ध्रुव ठाकुर ने मैथ ओलंपियाड में द्वितीय, तरणप्रीत कौर ने सीनियर वर्ग में मैथ ओलंपियाड में प्रथम, कृष शर्मा और सूर्यांश ठाकुर ने जूनियर वर्ग की विज्ञान प्रशनोतरी में प्रथम, शिवम पराशर व केशव मरवाह ने सीनियर वर्ग विज्ञान प्रशनोतरी में द्वितीय, आयुश भारद्वाज ने उपमंडल जूनियर वर्ग की विज्ञान गतिविधि में द्वितीय, मैत्री मरवाह ने सीनियर सैकेंडरी वर्ग की विज्ञान गतिविधि में उपमंडल स्तर में प्रथम और तन्मय शर्मा ने सीनियर वर्ग की विज्ञान गतिविधि में तृतीय स्थान पाकर स्कूल का नाम गौरान्वित किया है। इन सभी बच्चों को एस.डी.एम डॉ. मेजर विशाल शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। स्कूल के चेयरमैन ओम मरवाह, प्रधानाचार्य ओ.पी. ठाकुर व उप प्रधानाचार्या लता राणा ने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय बच्चों, विज्ञान अध्यापकों व अभिभावकों को दिया। स्कूल की छात्रा शारदा मरवाह द्वारा भी इस मौके पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधत समिति से जनरल सैक्रेटरी विजय जम्वाल, अनीता नारंग, रोशन लाल शर्मा, ओमानंद शर्मा भी उपस्थित रहे।


विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत शगुन ने
पाए 40,000 व प्रमाण पत्र:
स्कूल में जमा दो में  मैरिट में रहने पर विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत शगुन को 40,000 व प्रमाण पत्र, खुशी कौशल को 20,000 हजार रूपए व प्रमाण पत्र तथा स्नेहा व मुस्कान को भी 10-10 हजार रूपए मिले हैं इन सभी बच्चों को भी एस.डी.एम डॉ. मेजर विशाल शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।



जोगिंदर नगर,29वें उपमंडल तथा जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में अपनी प्रतिभा का डंका बजाने वाले दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बच्चे एस.डी.एम डॉ. मेजर विशाल शर्मा, स्कूल चेयरमैन, प्रबंधन समिति व स्टाफ के साथ।

Comments