BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

तहसील लडभड़ोल के ग्राम पंचायत सिमस का निवासी प्रिंस 5 दिनों से लापता है


लडभड़ोल क्षेत्र के सिमस गांव का एक युवक पिछले 5 दिनों से लापता है। लापता हुए युवक का नाम प्रिंस जसवाल पिता का नाम प्रताप सिंह बताया जा रहा है और प्रिंस लगभग 30 वर्ष का है। पिछले 5 दिनों से गायब प्रिंस का कोई आता पता न होने से परिवार वालो को डर सता रहा है।
अभी तक मिली मायूसी
ग्राम पंचायत सिमस के प्रधान विवेक जसवाल ने बताया की प्रिंस के परिजन लगातार उसे ढूंढ रहे है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, जंगलों में व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन उन्हें अभी तक मायूसी ही हाथ लगी है।

पंचायत प्रधान विवेक जसवाल ने बताया की प्रिंस के पिता प्रताप
जसवाल ने प्रिंस को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया से अपील की
है। उन्होंने कहा की वह लगातार अपने लापता बेटे को ढूंढने का
प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा की दिए गए फोटो में दिखने वाला युवक कहीं भी किसी को भी दिखे या कोई भी जानकारी मिले तो
इस नंबर 8580561960 पर सम्पर्क करें ।




Comments