BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

जरूरी सूचना 18 अप्रैल को सिविल अस्पताल लडभड़ोल में आयोजित होगा बहु विशेषज्ञ चिकित्सा कैंपशिविर में हेल्थ आईडी भी होगी जनरेट, आयुष्मान भारत के तहत बनेंगे हेल्थ कार्ड।

 




लडभड़ोल:-  16 अप्रैल-सिविल अस्पताल लडभड़ोल में 18 अप्रैल को खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला-2022 के तहत बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा प्रात: 11 बजे करेंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) लडभड़ोल डॉ. अरूणा सिंगला ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 18 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से बहु विशेषज्ञ चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा करेंगे। इस शिविर में जहां लोगों के लिये बहु विशेषज्ञ ओपीडी की सुविधा रहेगी तो वहीं आयुष्मान भारत स्कीम के तहत आयुष्मान कार्ड भी बनाये जाएंगे। साथ ही लोगों के लिये हेल्थ आईडी जनरेट करने की सुविधा भी रहेगी।
उन्होने बताया कि चिकित्सा शिविर में गैर संचारित रोगों के तहत लोगों के शुगर, बीपी इत्यादि जांच के साथ-साथ कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा भी रहेगी। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं बारे प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। इस दौरान हेल्थ चेकअप को आने वाले लोगों की सुविधा के लिये एक्स-रे सहित अन्य लैब टैस्ट की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।
उन्होने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आहवान किया है।

Comments