BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी में हिंदी दिवस के अवसर पर काव्य पाठ तथा भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


 (लड भड़ोल 14 सितंबर, 2021) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल,  जिला मंडी में हिंदी दिवस के अवसर पर काव्य पाठ तथा भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत काव्य पाठ प्रतियोगिता में 13  तथा भाषण प्रतियोगिता में 8 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व, प्रयोग और विकास सहित अनेक पहलुओं पर अपने विचार रखे और अपनी  प्रस्तुतियों के दौरान  भारत के औपनिवेशिक काल से लेकर हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य से संबंधित तथ्यों को शामिल किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका देवी, कविता  और पूजा ठाकुर  ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।  इसके साथ साथ काव्य पाठ प्रतियोगिता में सुजल भारती, प्रीति और बनिता ने  क्रमशः  प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार ने बताया कि हिंदी भाषा का स्वरूप तथा उसके बढ़ते हुए सरलीकरण के कारण लगातार हिंदी भाषा की न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्वीकार्यता बढ़ी है। इसके साथ उन्होंने अपने संबोधन के दौरान बताया कि तकनीक और व्यावसायिक प्रयोग के कारण हिंदी भाषा का उपयोग तथा इसका महत्व बढ़ा है। उन्होंने इस अवसर पर  समस्त प्रतिभागियों, विद्यार्थियों और सहयोगियों सहित सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।



 

Comments