BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

जोगिन्दर नगर में 8 सितम्बर को होगी वाहनों की पासिंग, 9 व 10 को होगा ड्राईविंग टेस्ट-एसडीएम


 जोगिन्दर नगर में 8 सितम्बर को होगी वाहनों की पासिंग, 9 व 10 को होगा ड्राईविंग टेस्ट-एसडीएम

जोगिन्दर नगर, 02 सितम्बर-जोगिन्दर नगर में आगामी 8 सितम्बर को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 9 व 10 सितम्बर को ड्राईविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना होगा।
इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी। ऑनलाइन स्लॉट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वैबसाइट  http://www.parivahan.gov.in/parivahan  पर जाना होगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 4 सितम्बर से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते हैं।
एसडीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को वाहनों की पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट में भाग लेने वाले सभी लोगों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही पर्याप्त सामाजिक दूरी की अनुपालना भी सुनिश्चित बनानी होगी। नियमों की अवहेलना होने पर कानूनन कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments

  1. You are doing good job for society. god bless you for yourbright future in your field .

    ReplyDelete

Post a Comment