BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लांगणा के प्रेन निवासी की किराना दुकान से 24 बोतल अवैध शराब हुई बरामद!

 

अभियोग संख्या 158//21 दिनांक 19-09-2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में प्रभारी पुलिस चौकी बस्सी स.उ.नि. नरेन्दर सिंह के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि तलाशी के दौरान  चिमना राम सपुत्र श्री अनंत राम निवासी गांव प्रेन डाकघर लांगना तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी की किरयाना दुकान से 24 बोतलें देसी शराब बरामद की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

Comments