BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

विधायक प्रकाश राणा ने मकरीङी में सुनी जन समस्याएं, अधिकतर समस्याओं का किया मौके पर निपटान!



आज जोगिंदर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने मकरीडी में क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों की जनता की समस्याएं सुनी व अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा भी किया।  इस दौरान उपस्थित क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र के लिए स्वर्णिम समय आया है जब जिला मंडी से जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बने हैं एवं उनके आशीर्वाद से जोगिंदर नगर में अथाह विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से जोगिंदर में बस डिपो,जल शक्ति का डिवीज़न, आई टी आई व सिविल अस्पताल लडभड़ोल, उप तहसील मकरिडी सहित अनेकों सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को क्षेत्र में विकास नहीं दिख रहा जो कि बड़े खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अपने सभी भत्ते व वेतन ट्रस्ट के माध्यम से क्षेत्र की जनता को समर्पित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बस डिपो को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां फैलाने वाले लोगों से क्षेत्र की जनता परहेज करें,जोगिंदर नगर में परिवहन का बस डिपो जल्द खुलेगा। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र में वोट बैंक की राजनीति की जाती थी, परंतु उनके द्वारा किसी भी प्रकार वोट बैंक की राजनीति न करते हुए, क्षेत्र की सभी पंचायतों का एक समान विकास करवा क्षेत्र की जनता की सेवा की जा रही है  व निकट भविष्य में भी क्षेत्र के विकास व जनता की सेवा का यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हर महीने की 25 तारीख को वे मकरिड़ी में क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों की समस्याएं सुनेंगे व उनका मौके पर निपटारा भी करेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रेम मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से जोन गांव के लेख राज को एक व्हीलचेयर भी भेंट की। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments

Post a Comment