BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

खुशखबरी! जोगिंदर नगर की ग्राम पंचायत त्रामट के सूबेदार विनोद कुमार डोगरा रेजीमेंट में बने लेफ्टिनेंट! बहुत-बहुत बधाई!

जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्रामट के सूबेदार विनोद कुमार को डोगरा रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट बनाया गया है। विनोद कुमार की देश सेवा की भावना और कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए उन्हें लेफ्टिनेंट बनने के साथ ही अवैतनिक कप्तान पद से भी सम्मानित किया गया है।
विनोद कुमार के पिता विशंभर चंद राणा भी आर्मी में कप्तान रह चुके हैं। उनके रिटायर्ड पिता कप्तान विशंभर चंद राणा और पत्नी संतोष ने भी विनोद कुमार की नियुक्ति पर खुशी जताई है। विनोद कुमार को लेफ्टिनेंट नियुक्त किए जाने से परिजनों और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से लेफ्टिनेंट विनोद कुमार और उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई तथा शुभकामनाएं! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments