BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय महाविद्यालय लडभङोल में परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है सफलता पूर्वक, स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्राप्त करने की बढ़ी तारीख!


राजकीय माहाविद्यालय लड़भड़ोल में स्नातक छठे सत्र की परीक्षाओं का आयोजन प्रदेश सरकार व हिमाचल प्रदेश 
विश्वविद्यालय के आदेशानुसार किया जा रहा है । ज्ञात रहे कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों को 
सितम्बर महीने के अन्तिम सप्ताह से पूर्व अन्तिम सत्र की परीक्षाओं को आयोजित करने का निर्देश दिया है । कोराना काल में इन परीक्षाओं को आयोजित करना एक चुनौती से कम नहीं है।महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रो0 संजीव कुमार राजपूत के अनुसार
महाविद्यालय में स्नातक छठे सत्र, द्वितीय सत्र (री-अपीयर) एवं चतुर्थ सत्र (री-अपीयर), की परीक्षाओं का सफलता पूर्ण आयोजन किया जा रहा है । इन परीक्षाओं को आयोजित करने के साथ-2 महाविद्यालय में कोरोना  की रोकथाम के लिए केन्द्र सरकार द्वारा बनाई गई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को ध्यान में रखा जा रहा है। महाविद्यालय में आयोजित उपरोक्त परीक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति शत् प्रतिशत रही है। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करने की अन्तिम तारीख को भी बढ़ाकर 31 अगस्त, 2020 किया गया है।महाविद्यालय में उपरोक्त कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी महाविद्यालय की वैबसाइट के माध्यम से आनलाईन एवं महाविद्यालय में सम्पर्क करके आफलाईन प्रवेश प्राप्त कर सकते है। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments