BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

खुशखबरी! लडभङोल के गांव गागल में खुलेगा आईटीआई संस्थान!


प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने वर्ष 2018 में घोषणा की थी की लडभङोल को आईटीआई संस्थान की सौगात मिलेगी और इस वर्ष इसके लिए बकायदा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है जोकि 11 अगस्त से 26 अगस्त तक है। पहले अभ्यर्थी इसके लिए जोगिंदर नगर के आईटीआई संस्थान में अप्लाई कर रहे थे लेकिन अब कार्यालय के माध्यम से भी प्रवेश शुरू हो गए हैं।
लडभङोल के पंजालग में स्थापित हुआ कार्यालय!
आईटीआई लडभङोल में प्रवेश पाने के लिए क्षेत्र के गांव पंजालग में एक कार्यालय स्थापित कर दिया गया है जहां पर विद्यार्थी शुक्रवार से सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए आईटीआई में प्रवेश ले सकेंगे। कथोण पंचायत के उपप्रधान ध्यान सिंह के अनुसार शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और इच्छुक अभ्यर्थी जहां पहुंचकर अपनी सीट बुक करवा कर सकते हैं। जिसमें 20 सीटें इलेक्ट्रीशियन और 20 सीटें सोलर इलेक्ट्रीशियन की भरी जाएंगी।
गागल में बनेगा आईटीआई भवन, ग्रामीणों ने की थी भवन के लिए जमीन की पेशकश, विधायक प्रकाश राणा का प्रयास लाया रंग,लङभङोल को  मिली आईटीआई की सौगात!


लडभङोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कथोण के गांव गागल में आईटीआई संस्थान के लिए जगह चिन्हित की गई है। यहां के निवासियों ने विभाग को आईटीआई संस्थान खोलने के लिए मुफ्त में जमीन देने की पेशकश भी की थी। गांव में बना हुआ प्राथमिक पाठशाला के भवन वाले स्थान पर विभाग भवन बनाने के लिए राजी हो गया है। कथोण पंचायत के उपप्रधान ध्यान सिंह के अनुसार जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने गांव में आईटीआई खुलवाने के लिए पुरजोर मेहनत की है। विधायक प्रकाश राणा के प्रयास रंग लाए हैं। जब तक आईटीआई संस्थान का नया भवन नहीं बनता है तब तक इसकी कक्षाएं पंजालग में लगेंगी। हालांकि विभाग ने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि भवन कहां पर बनाया जाएगा। बहरहाल इलाके के लोगों के लिए यह बेहद खुशी की बात है की लडभङोल को आईटीआई संस्थान की सौगात मिली है और इसके लिए बकायदा प्रवेश प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी अप्लाई करें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments