BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

नगर परिषद चुनावों के लिए जोगिंदर नगर के वार्ड नंबर 3, 4, 6 रहेंगे ओपन! वार्ड नंबर 1,2,5 ,7 हैं आरक्षित!


नगर परिषद के सात बार्डो में कौन से बार्डाे में कौन से बार्ड रिज़र्व होगें इसको लेकर SDM कार्यलय में ड्रा आफ लाट के जरिये फाइनल हो गया है। जिसमें 7 नम्बर वार्ड शानन को महिला अनुसूचित जाति के आरक्षित किया गया जबकि बार्ड 2 नम्बर गरोडू को अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित किया गया। वहीं बार्ड 1 लक्ष्मी बाजार,तथा बार्ड 5 अप्पर सेरी को महिला के लिये आरक्षित किया गया है। जबकि बार्ड नम्बर 3,बार्ड नम्बर 4 तथा बार्ड नम्बर 6 को खुला किया गया है। ड्रा आफ लाटस की इस प्रक्रिया में वशिष्ट व्यक्तियों में पत्रकार अश्वनी सूद,सेवानिवृत जिला राजस्व अधिकारी नेकराम तथा तिलक राज शामिल हुये तीनों द्वारा ड्रा आफ लाट निकाले गये जबकि सरकारी क्षेत्र में नायब तहसीलदार साजन बगगा, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग इशान ठाकुर,तथा प्रिसिपल डिग्री कालेज हरीश अवस्थी शामिल रहे। ड्रा की प्रक्रिया एस.डी.एम अमित मैहरा की सामने सम्पन्न हुई। उपमण्डल अधिकारी अमित मेहरा ने बताया कि किसी को कोई आपत्ति होगी तो वह जिलाधीश कार्यलय में अपनी बात दर्ज करवा सकता है।
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments