BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

विधायक प्रकाश राणा ने जरुरतमंद व्यक्तियों को मास्क और सैनेटाईजर वितरण करने के लिए SDM और तहसीलदार को सौंपे!


लडभडोल :- क्षेत्र के विधायक माननीय प्रकाश राणा ने घोषणा की थी कि वह जरुरतमंद लोगों को मास्क और सैनेटाईजर उपलब्ध करवाएंगे। विधायक महोदय ने पिछले कल 13,000 मास्क और 200 सैनेटाईजर विभिन्न बूथ अध्यक्षों के माध्यम से विभिन्न पंचायतों में वितरित करने के लिए भेज दिए। विधायक महोदय ने 7000 मास्क और 200 सैनेटाईजर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों क्रमशःSDM अमित मेहरा जी, तहसीलदार जोगिंदर नगर, तहसीलदार लडभङोल प्रवीण कुमार जी, नायब तहसीलदार मकरीङी के माध्यम से विभिन्न वर्गों के कर्मचारी जैसे कि आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, विद्युत कर्मचारी, पुलिसकर्मी,BPL राशन कार्ड धारक तथा अन्य जरुरतमंद लोगों को देने के लिए दे दिए गए हैं। विधायक महोदय ने 10,000 मास्क तथा कुछ सैनेटाईजर मंगवाए हैं जो कि बूथ अध्यक्ष और प्रधानों के द्वारा जनता में वितरित करने के लिए पहुंचा दिए जाएंगे। विधायक महोदय ने कहा है कि बाहरी राज्यों के मजदूरों और गरीब आदमियों को राशन और भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।

लडभङोल तहसीलदार श्री प्रवीण कुमार ने आज क्षेत्र में रहने वाले 62 प्रवासी मजदूरों को प्रशासन की तरफ से मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया है।

विधायक प्रकाश राणा ने जनता से अपील की है कि लोक आउट के दौरान घरों में ही रहे और प्रशासन के आदेश का पालन करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments