BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जोगिंदर नगर SDM श्री अमित मैहरा ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया फ्लैग मार्च, कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर दुकानदारों को लगाई फटकार!


जोगिंदर नगर :- रविवार को जोगिंदर नगर SDM श्री अमित मेहरा और DSP श्री मदनकांत शर्मा ने दोपहर बाद फ्लैग मार्च किया और इस दौरान उन्होंने ऐसे दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई जोकी कर्फ्यू में ढील के उपरांत भी दुकानें खोलकर बैठे थे।

खाद्य पूर्ति विभाग के निरीक्षक केसी पुरी ने  राशन के थोक विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण किया।

तदोपरान्त SDM श्री अमित मेहरा और DSP मदन कांत शर्मा ने अपनी निरीक्षण टीम के साथ जोगिंदर नगर शहर से मंडी कांगड़ा सीमा घट्टा तक दबिश देकर व्यवस्था जांची। दोपहर बाद जोगिंदरनगर सरकाघाट मार्ग भी प्रशासन की टीम ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई।

श्री अमित मेहरा ने कहा कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए सभी कर्फ्यू के नियमों का पालन करें। इस दौरान इस टीम में विकासखंड अधिकारी श्री विवेक चौहान भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील है की लाॅक डाउन के दौरान पुलिस और प्रशासन के साथ सहयोग करें जो आपकी हिफाजत के लिए हर जगह खड़े हैं। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments