BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

जोगिंदर नगर के SDM श्री अमित मेहरा और तहसील लडभङोल के तहसीलदार श्री प्रवीण कुमार ने क्षेत्र की जनता को किया संबोधित!


आज जोगिंदर नगर के SDM श्री अमित मेहरा और लडभङोल के तहसीलदार श्री प्रवीण कुमार ने क्षेत्र की जनता को संबोधित किया। SDM श्री अमित मेहरा ने क्षेत्रवासियों के हित के लिए कुछ जरूरी आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार जो भी व्यक्ति 15 फरवरी 2020 के बाद विदेश से और 9 मार्च 2020 के बाद बाहरी राज्यों से जोगिंदर नगर क्षेत्र में आए हैं वह तुरंत अपनी जानकारी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, प्रधान, सचिव ग्राम पंचायत, हल्का पटवारी, पुलिस थाना, तहसील और SDM कार्यालय में दें। लोगों को भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई व्यक्ति विदेश या बाहरी राज्य से आपके गांव में आया हो तो उसके संपर्क में ना आए। यदि कोई व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।SDM साहिब ने लोगों को 14 दिनों तक घर पर ही रहने के निर्देश दिए हैं।

लड़भडोल तहसीलदार प्रवीण कुमार
 ने लड़भडोल के लोगो को लॉक डाउन के दौरान दिया संदेश!
                                  वीडियो देखें

वहीं दूसरी तरफ लडभङोल के तहसीलदार प्रवीण कुमार जी ने क्षेत्र की जनता को लाॅक डाउन के दौरान संदेश दिया कि लाॅक डाउन की स्थिति में अनावश्यक रूप से बाहर ना निकलें। केवल बहुत आवश्यक हो तभी बाहर निकलें। साफ सफाई का ध्यान रखें और हाथों को सैनिटाइज करते रहें। तभी इस स्थिति को काबू में लाया जा सकता है।

कोरोना संक्रमण के कारण हिमाचल में हुई पहली मृत्यु, टांडा हॉस्पिटल में मरीज ने तोड़ा दम!                                
                            वीडियो देखें


गौरतलब रहे कि हिमाचल में मुख्यमंत्री के अगले आदेश तक लॉक डाउन घोषित कर दिया गया है। आज हिमाचल में कोरोना वायरस के कारण पहली मौत हो चुकी है। टांडा हॉस्पिटल में 69 वर्षीय तिब्बती नागरिक की सोमवार सुबह मृत्यु हो गई। मरीज की मृत्यु के बाद कोरोना टेस्ट करवाया जिसमें प्रारंभिक रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है।CMO कांगड़ा डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता के अनुसार तिब्बती व्यक्ति 15 मार्च को अमेरिका से भारत आया था और 15 मार्च से लेकर 21 मार्च तक वह दिल्ली में रिश्तेदारों के यहां रहा और 21 मार्च को टैक्सी से मैक्लोडगंज पहुंचा। 22 मार्च की रात को तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा ले गए जहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया लेकिन टांडा में उसने दम तोड़ दिया। जिस निजी हॉस्पिटल में तिब्बती मरीज सुबह जांच करवाने गया था उस हॉस्पिटल को भी लॉक डाउन कर दिया गया है। हिमाचल में अभी तक 71 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 69 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है।

LADBHAROLNEWS.COM जनता से लॉक डाउन की स्थिति में प्रशासन के साथ सहयोग की अपील करता है। जब प्रशासन जनता के स्वास्थ्य के विषय में सोच रहा है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम प्रशासन के साथ सहयोग करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments