BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

अब हिमाचल में कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल नहीं भेजे जाएंगे पुणे, टांडा की रिपोर्ट की होगी फाइनल!


कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों के सैंपल अब cross-check के लिए पुणे नहीं भेजे जाएंगे। केंद्र सरकार ने डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल टांडा लैब की रिपोर्ट को ही अंतिम स्वीकृति की मंजूरी दे दी है और इसके साथ ही चंडीगढ़ स्थित पीजीआई को भी इसके लिए अधिकृत किया गया है। इससे पूर्व टांडा की लैब में जांच करने के बाद सभी सैंपल क्रॉस चेक के लिए पुणे भेजे जा रहे थे।

अभी तक जितने सैंपल टांडा से लिए गए हैं और उनकी क्रॉस चेक रिपोर्ट जब पुणे से करवाई गई तो उसमें कोई अंतर नहीं है, इसी के चलते केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसलिए अब सैंपलों की जांच टांडा में ही की जाएगी।
CMO डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता के अनुसार अब टांडा की ही रिपोर्ट फाइनल मानी जाएगी।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments