BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

लडभङोल व्यापार मंडल ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन, पूर्ण रूप से बंद रहेगी लडभङोल मार्केट!


लडभडोल :-  व्यापार मंडल ने कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है और इसे पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए कल रविवार को स्थानीय बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने की और लोगों को जागृत करने के लिए सभी व्यापारियों को निर्देश दिए हैं।

LADBHAROLNEWS.COM को जानकारी देते हुए स्थानीय व्यापार मंडल के प्रधान श्री रणवीर ठाकुर, उप प्रधान जगदीश कुमार, महासचिव प्यार चंद चौहान और कोषाध्यक्ष अजय मेहता ने यह जानकारी दी है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनता को जैसे जनता कर्फ्यू के लिए प्रेरित किया है वह उसका समर्थन करते हैं और सभी व्यापारी भाइयों को बाजार पूर्णतः बंद रखने की हिदायत देते हैं जिससे कि जनता कर्फ्यू सफल रहे। मौजूदा हालातों को देखते हुए "इलाज से परहेज अच्छा वाली सोच रखना" बेहतर है।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील है की कृपया कोरोना संक्रमण को हल्के में ना लें। भीड़ में जाने से बचें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। हाथों को सैनेटाईज करते रहें। मुसीबत के इस समय में प्रशासन और सरकार से सहयोग करें। अगर आप खुद भी बीमार है तो भीड़ में मत जाएं। जनता कर्फ्यू के उपलक्ष्य पर घर पर ही रहें और इसे सफल बनाएं। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments