BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

विधायक प्रकाश राणा की जनता से अपील! जो जहां है वही रहे फिलहाल, सरकार से अनुमति के बाद ही ला पाएंगे बाहरी राज्य से क्षेत्र के लोगों को!


लडभडोल :- जोगिंदर नगर क्षेत्र के विधायक माननीय प्रकाश राणा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जो लोग बाहरी राज्यों में रह रहे हैं फिलहाल वहीं रहें। विधायक महोदय के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से बाहरी राज्यों में रह रहे क्षेत्र के लोग उन्हें घर वापसी में सहायता का आग्रह कर रहे हैं।

परंतु मौजूदा हालातों को देखते हुए जो लोग जहां है, वही पर रहें, क्योंकि इसी में आपके परिवार और सब की भलाई है। बाहर राज्य या विदेश से घर आने वालों की घरवाले और गांव वाले प्रशासन को निर्देशानुसार सूचित कर रहे हैं और उन को तुरंत प्रशासन द्वारा हॉस्पिटल जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसलिए ऐसी स्थिती में उनका अभी यहां लौटना सबको परेशान करने वाला है। विधायक महोदय ने अपने खुद के बच्चों को भी यही सलाह दी है।

विधायक महोदय के अनुसार सरकार हर राज्य की सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। हिमाचल में भी जो लोग बाहरी राज्यों से आए हैं उनकी जरुरतों का ख्याल भी हिमाचल सरकार रख रही है। इसलिए अफवाहों से बचते हुए जो जहां है वही पर रहे।

विधायक महोदय ने कहा है कि अगर सरकार लोगों को उचित जांच पड़ताल के बाद लोगों को घर वापसी के लिए कोई निर्णय देती है तो वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जो हिमाचल से बाहर रह रहे हैं, उन घर वापसी में अवश्य सहायता करेंगे।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए बाहरी राज्यों में रह रहे लोग अभी वहीं पर रहें और हालातों के सामान्य हो जाने का इंतजार करें। ऐसे समय में घर वापसी से उनके परिजनों और स्वयम उस व्यक्ति को ही तकलीफ होगी। हम जनता से प्रशासन के साथ सहयोग की अपील करते हैं।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments