BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

लडभङोल! तहसीलदार श्री प्रवीण कुमार ने प्रवासी मजदूर परिवारों को वितरित किया मुफ्त राशन!


लडभडोल :-  तहसील मुख्यालय में 
तहसीलदार प्रवीण कुमार द्वारा सोमवार को 62 प्रवासी मजदूर परिवारों को मुफ्त राशन वितरित किया गया। इस श्रेणी में प्रवासी, दिहाड़ीदार  मजदूर, परिवार के लोगों ने प्रमाण के तौर पर  अपना  आधार कार्ड दिखाकर राशन प्राप्त किया।

फील्ड कानूनगो बुधि सिंह द्वारा प्रवासी मजदूरों को सोशल दूरी तथा भीड़ भाड़ से दूर रहने की भी जानकारी दी गयी। 



इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण कुमार, कार्यालय कानूनगो अमरनाथ, फील्ड कानूनगो रोपडी बुधि सिंह, फील्ड कानूनगो  भडोल भवानी शंकर, पटवारी भडोल पवन कुमार, कानूनगो सिमस, कानूनगो पिहड, सहायक कानूनगो नागेश्वर,असिस्टेंट  मुकेश कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील है कि अगर आपके आसपास कोई प्रवासी मजदूर है तो उसे भी इस सुविधा का लाभ दिलाएं।


"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments