BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

बधाई हो! जोगिंदर नगर के निवासी डॉक्टर लेखराज शर्मा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड!


मुंबई में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन 14 से 15 मार्च 2020 को किया गया गिफ्ट में हिमाचल का प्रतिनिधित्व जोगिंदरनगर की जाने-माने ज्योतिषी कैप्टन डॉ लेखराज शर्मा ने किया।

इस अवसर पर उन्हें ज्योतिष के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मुख्य अतिथी द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन पंडित राजपुरोहित तथा कामिनी मिस्तरी द्वारा किया गया था।

इस सम्मेलन में सैंकड़ों अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ज्योतिषीयों ने भाग लिया। हिमाचल की तरफ से डॉ लेखराज शर्मा जी ने इस सम्मेलन में भाग लिया था। उन्होने इस सम्मेलन में ज्योतिष से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। दीप ज्योतिष एवम वास्तु अनुसंधान संस्थान द्वारा ज्योतिष में सकारात्मक प्रयासों के लिए डॉक्टर लेखराज शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य जीडी वशिष्ठ, अक्षय शर्मा तथा पंडित राजीव शर्मा सहित सैकड़ों विद्वान ज्योतिषी उपस्थित रहे। यह जानकारी शारदा ज्योतिष निकेतन के प्रबंधक डॉ सुरेंद्र शर्मा ने दी।

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से डॉक्टर लेखराज शर्मा को उनकी उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई! आपने ज्योतिष के क्षेत्र में अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है, इसके लिए बहुत-बहुत बधाई! धन्यवाद!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments