BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कहा और नहीं बढ़ेगा लॉक डाउन, लाॅक डाउन बढ़ने की अफवाह ने लोगों में बढ़ाया डर!


केंद्र सरकार ने लाॅक डाउन की अवधि को 21 दिनों से आगे बढ़ाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। कैबिनेट सचिव राजीव गोबा के अनुसार लाॅक डाउन की अवधि 14 अप्रैल से आगे एक हफ्ता बढ़ाए जाने की खबरें फर्जी हैं। फिलहाल सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मीडिया विंग प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो ने कैबिनेट सचिव राजीव गोवा के हवाले से लाॅक डाउन की अवधि बढ़ाई जाने वाली अफवाहों को गलत करार दिया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर लाॅक डाउन की अवधि बढ़ाए जाने की झूठी अफवाहों ने लोगों में लोगों में भय बढ़ा दिया था जिसके चलते लोग अपने घरों की तरफ पैदल ही निकलने लगे। सरकार के निर्देश है कि जो जहां पर है वहीं पर रहे अन्यथा अपने गृह राज्य में जाने पर भी उन्हें सीमा पर रोककर 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। प्रशासन ने दूसरे राज्य के लोगों जो अन्य राज्यों में रह रहे हैं उनके लिए भी पूरा बंदोबस्त कर के रखा है इसके लिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार ने पुलिस को भी संवेदनशीलता के साथ लॉक डाउन का पालन करने का निर्देश दिया है।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील है कि कृपया खबरों के लिए सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही  कुछ अफवाहों पर गौर ना फरमाए, केवल न्यूज़ चैनलों पर आने वाली खबरों को देखें। ना तो अफवाहों पर विश्वास करें और ना ही उन्हें फैलाएं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सरकार और प्रशासन के साथ सहयोग करें तभी कोरोना की हार निश्चित है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments