BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर भी होगी रोक! मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने सभी उपायुक्तों को दिए निर्देश!


क्रफ्यू के बीच विशेष पास और पैदल लोग अब एक जिले से दूसरे जिले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अंतरराज्यीय सीमा के बाद अब एक से दूसरे जिले में जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। रविवार को मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों के साथ बैठक समीक्षा की।

इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक जिले से दूसरे जिले में आने जाने वालों और बाहरी राज्य से आने-जाने वालों पर नजर रखी जाए और जो लोग सीमा पार करके प्रदेश में आ चुके हैं उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों में अंडर क्वारनटाइन रखा जाए।

प्रदेश के बाहर से और प्रदेश के एक जिले से दूसरे जिले में आए लोगों की पहचान के लिए पंचायती राज संस्थानों की सहायता ली जाए। दिल्ली और चंडीगढ में फंसे हिमाचली लोग की सुविधा के लिए नई दिल्ली और चंडीगढ में हिमाचल भवनों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं जहां पर लोगों को भोजन और ठहरने की सुविधा देने के प्रयास किया जाएंगे।

मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने उपायुक्तों से कहा कि लोगों के एक जिले से दूसरी जिले और बाहरी राज्यों से निर्गमन पर पूरी रोक लगाई जाए। हिमाचल में जो दूसरे राज्यों से आए श्रमिक और कर्मी हैं, उन्हे बाहर जाने के लिए ना कहा जाए और शिविरों में रखा जाए।

पुलिस महानिदेशक एस आर मरडी ने कहा कि किसी भी अन्य राज्य से लोगों को लेकर आने वाले वाहनों को हिमाचल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, आरडी धीमान तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक भी मौजूद रहे।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments