BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

जोगिंदर नगर को किया गया सैनिटाइज!

जोगिंदर नगर :- कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जोगिंदर नगर प्रशासन ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। जोगिंदर नगर की नगर परिषद ने पूरे शहर को सैनिटाइज किया है। जोगिंदर नगर में सीनियर असिस्टेंट विनोद कुमार, कनिष्ठ अभियंता शशि भूषण के नेतृत्व में शहर की हर गली चौराहे सहित दुकानों और घरों को सैनिटाइज किया गया। नगर परिषद की इस मुहिम में स्थानीय दमकल विभाग के जवान भी मुस्तैद रहे।

फायर टेंडर के माध्यम से घरों और दुकानों पर किया गया छिड़काव!

फायर टेंडर के माध्यम से घरों और दुकानों पर छिड़काव किया गया। नगर परिषद में चिन्हित 1200 से अधिक घरों और 700 से अधिक दुकानों को सनराइज करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन 500 दुकानों और 300 घरो को सैनिटाइज किया गया। सोमवार को 7 वार्डों को सैनिटाइज किया जाएगा। नगर परिषद की इस मुहिम में रविकांत शर्मा, राजेश कुमार सहित एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी शहर को सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं।SDM अमित मेहरा के आदेशों की अनुपालना करते हुए नगर परिषद की टीम ने पहले सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया और अब हर घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान यहां तक कि हाइवे पर गुजरने वाले आपात वाहनों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है ताकि कोरोनावायरस के खतरे को रोका जा सके।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments