BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जोगिंदर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज जमवाल का ऐलान, जोगिंदर नगर के असहाय लोगों को मिलेगी हर सुविधा! सरकार के साथ करें सहयोग!


जोगिंदर नगर भाजपा मंडला अध्यक्ष पंकज जमवाल जी ने जोगिंदर नगर की जनता को संदेश दिया है की माननीय प्रधानमंत्री के 21 दिनों के लॉक डाउन तथा जयराम ठाकुर के कर्फ्यू के निर्णय का पूरी तरह पालन करते रहे क्योंकि यह निर्णय हर परिवार को सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है। स्थिति में आपको किसी वस्तु की कमी ना हो सरकार पूरा ध्यान रख रही है।

समाज के किसी भी वर्ग को आर्थिक परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए मोदी सरकार ने सबसे बड़ा विशेष पैकेज 170 लाख करोड़ जारी किया है। प्रदेश सरकार ने भी अपने स्तर पर आर्थिक सहायता मुहैया करवाई है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से यह आग्रह किया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी परेशानी को झेल रहा हो तो वह सीधे पंकज जमवाल से संपर्क कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है तो अस्पताल ले जाने या दवाई की दुकान तक ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कर दी जाएगी जिससे परिवार के किसी सदस्य को परेशानी न झेलनी पड़े। अगर किसी को राशन सामग्री की आवश्यकता हो तो फोन पर लिखवा सकते हैं। उन्होंने कहा है कि अगर आप के आस पास कोई भूखा व्यक्ति है तो कृपया उसे भोजन खिलाए अथवा मुझे फोन करें। इस समय आपका अपने परिवार के साथ घर पर सुरक्षित रहना अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनता से सरकार के साथ सहयोग की अपील की है।

LADBHAROLNEWS.COM जनता से अपील करती है की वर्तमान परिस्थितियों में सरकार के साथ सहयोग करें और आपात स्थिति में आप पुलिस और प्रशासन से सहायता ले सकते हैं। जोगिंदर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जमवाल जी से भी आप सहायता ले सकते हैं। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments