BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

राहत भरी खबर! अब तक हिमाचल हो चुका है कोरोना फ्री, फिर भी सावधानी की है जरूरत!


हिमाचल में कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीज पाए जाने के बाद प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर है। डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल हॉस्पिटल टांडा में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित युवक की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव रही है। एक महिला मरीज भी थी जो अब ठीक हो चुकी है है जबकि एक तिब्बती मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता के अनुसार विभाग अब तक 150 लोगों के संतों की जांच कर चुका है जिनमें से केवल 3 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। प्रदेश में शुक्रवार को 17 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। युवक के सैंपल शनिवार को फिर जांच के लिए भेजे गए थे।

32 वर्षीय मरीज दिनेश कुमार और महिला ठीक हो गए हैं और यह प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। यह सब डॉक्टरों की मेहनत और सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू के बदौलत हैं कि अभी तक और ज्यादा केस नहीं आए हैं। इस कदम के लिए सरकार प्रशंसा की पात्र है।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए बाहरी राज्यों में रह रहे लोग अभी वहीं पर रहें और हालातों के सामान्य हो जाने का इंतजार करें। ऐसे समय में घर वापसी से उनके परिजनों और स्वयम उस व्यक्ति को ही तकलीफ होगी। हम जनता से प्रशासन के साथ सहयोग की अपील करते हैं।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments