BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

कोरोना के बढ़ते दुष्प्रभाव के कारण पड्डल मैदान में सेना में भर्ती हुए चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग सेंटर भेजने पर लगी रोक!



सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा 1 नवंबर से 6 नवंबर 2019 तक पड्डल मैदान में आयोजित सेना भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग सेंटर भेजने पर सेवा मुख्यालय में रोक लगा दी गई है। भर्ती निदेशक कर्नल एम राजाराजन के अनुसार कोरोना वायरस के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए सेना मुख्यालय ने यह कदम उठाया है।

वह उम्मीदवार जिन को 20 मार्च 2020 से 7 अप्रैल 2020 तक ट्रेनिंग सेंटर भेजना था अब उन सभी उम्मीदवारों को आगामी आदेश तक ट्रेनिंग सेंटर नहीं भेजा जाएगा। ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवानगी की नई तारीख बाद में सूचित की जाएगी। धन्यवाद! स्वस्थ रहें, मस्त रहें! LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments