BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

विशेष सूचना :- सोशल मीडिया पर एक अनजान आदमी ने किया लॉक डाउन से संबंधित कुछ निर्देशों को सर्कुलेट!ASP मंडी ने इसे करार दिया भ्रामक संदेश!


सोशल मीडिया पर एक ऑडियो संदेश किसी अनजान व्यक्ति द्वारा लॉक डाउन से संबंधित कुछ अन्य निर्देशों को सर्कुलेट किया जा रहा है। अतः आप सबको सूचित किया जाता है कि ASP मंडी हिमाचल प्रदेश द्वारा इस प्रकार का कोई भी संदेश नहीं दिया गया है। यह ऑडियो एक फेक और भ्रामक संदेश है अतः मंडी जिला की जनता से अनुरोध है कि इस तरह की अफवाहों पर विश्वास ना करें और ना ही ऐसी भ्रमित करने वाले जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाएं। मंडी पुलिस ऐसे शरारती तत्वों पर निगाह रख रही है। अफवाहों को फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अम्ल में लाई जाएगी। आपातकाल की स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम मंडी को 112 या 01905-223374 पर सूचना दें।

LADBHAROLNEWS.COM जनता से पुलिस और प्रशासन से सहयोग की अपील करता है। कृपया भ्रामक अफवाहों से दूर रहें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments