BREAKING NEWS:

📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील

Image
  📢 जरूरी सूचना | लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील प्रेम बस में गलती से उतारा गया ₹7,000 का सामान वापस करने की अपील कृपया सभी लोगों का ध्यान इस सूचना की ओर आकर्षित किया जाता है। जोगिंदरनगर से लडभड़ोल आने वाली निजी प्रेम बस, जो दोपहर करीब 1:00 बजे लडभड़ोल पहुंचती है, में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति का सामान गलती से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उतार लिया गया है। प्रेम बस के चालक के अनुसार, बस से सामान उतारने के लिए एक लंबे कद के बुजुर्ग व्यक्ति आए थे। यह सामान ढेलू, जोगिंदरनगर से बस में आया था। सामान के मालिक राहुल मिस्त्री हैं, जिन्होंने स्पेयर पार्ट्स मंगवाए थे। इस सामान की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है। 📌 जिस किसी व्यक्ति ने गलती से यह सामान उतारा है, उनसे विनम्र निवेदन है कि कृपया सामान वापस कर दें। हो सकता है कि सामान गलती से उतर गया हो, इसलिए आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द संपर्क करें। 📞 संपर्क नंबर: 70184 42833 ,9817742111 👤 सामान के मालिक: राहुल मिस्त्री यदि सामान वापस नहीं किया जाता है, तो मालिक को मजबूरन सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी पड़ सकती है। कृपया ईमानदार...

महत्वपूर्ण सूचना! पांचवी कक्षा का हिंदी विषय का पेपर नहीं होगा 18 मार्च को, चंबा के एक निजी स्कूल ने तय तारीख से पहले करवाया हिंदी का पेपर!

यह फोटो  संकेतिक है
जी हां, पांचवी कक्षा की वार्षिक परीक्षा का हिंदी पेपर 18 मार्च 2020 दिन बुधवार को होना तय हुआ था लेकिन अब यह पेपर कैंसिल कर दिया गया है क्योंकि विभाग ने पाया है कि डिस्ट्रिक्ट चंबा के एक निजी विद्यालय साईं गौरव पब्लिक स्कूल, शिक्षा ब्लॉक बनीखेत जिला चंबा ने यह पेपर तय तारीख से एक दिन पहले ही करवा दिया जिसके कारण यह पेपर सार्वजनिक हो गया।

विभाग के संदर्भ में यह बात आते ही विभाग ने इस पेपर को कैंसिल कर दिया है और यह अधिसूचना जारी की है कि यह पेपर दोबारा बनाया जाएगा और कुछ दिन बाद लिया जाएगा। यह सूचना सबके संदर्भ के लिए डायरेक्टर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी की जाती है। LADBHAROLNEWS.COM

बोर्ड द्वारा 10 तारीख से पहले पेपर लेना एक गैर जिम्मेदाराना हरकत है जिसके लिए उक्त विद्यालय पर कार्यवाही की जानी चाहिए। केवल एक विद्यालय की गैर जिम्मेदाराना हरकत का खमीयाजा पूरे प्रदेश के बच्चे और विद्यालय भुगतेंगे।

क्या चंबा के निजी विद्यालय ने तय तारीख से पहले पेपर लेकर ठीक किया या नहीं? आपकी क्या राय है? कमेंट करना ना भूलें!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments