BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

कागंडा मायके वालों ने ससुराल के घर के बाहर जला दिया महिला का शव


ज्वाली कागंडा:- हिमाचल जैसे शांत राज्य में रिश्तों के तार-तार होने का मामला सामने आया है। मामला कांगड़ा जिला के कुठेहड़ का है। विवाहिता उषा देवी (32) के शव को गुस्साए मायका पक्ष ने शनिवार को घर के पास ही जला दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मायके वालों का आरोप है कि उन्हें कुठेहड़ पंचायत का कोई सहयोग नहीं मिला और न ही कोई पंचायत का सदस्य हमारे पास आया।

महिला को मायके वालों ने घर के पास जलाया
मृतका की माता गुड्डी देवी, मासी और मामा का कहना है कि जब वो शव को लेकर कुठेहड़ पहुंचे तो हमें किसी ने कोई सहयोग नहीं किया। इसलिए मायके की तरफ़ से आई भीड़ ने करीबन 8 बजे घर के किनारे ही सीढ़ियों के पास शव को जला दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस करीब 9 बजे मौके पर पहुंची। मगर तब तक मायके वालों ने शव को आग के हवाले कर दिया था। इसके साथ ही मायके वालों ने कुठेहड़ पंचायत मुर्दाबाद के नारे लगाए। फिलहाल धीरे-धीरे सब शांत हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मायके पक्ष वालों  का कहना है कि कुठेहड पंचायत से भी हमें कोई सहयोग नहीं मिला।
गौर रहे कि उषा देवी (32) के मर्डर में पुलिस ने उसके पति अर्जुन सिंह, ससुर सूरत सिंह व सास विष्णु देवी को धारा 302, 34 आईपीसी के तहत गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments