Posts

BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में मनाया गया नशा मुक्त भारत अभियान!

Image
 आज  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नशा मुक्त भारत अभियान मनाया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय  प्राथमिक विद्यालय भराड़पट ने संयुक्त रूप से भाग लिया। 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य देश और समाज को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। आज सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा विद्यालय प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता इत्यादि में भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद्र कटोच जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतिभागी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। नशा एक ऐसा जहर है जो न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और देश को भी खोखला कर रहा है। हर भारतीय का यही हो सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना!

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल(मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में आपदा प्रबंधन के तहत एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

Image
लडभड़ोल(मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में आपदा प्रबंधन के तहत एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को किसी भी प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा के समय बचाव और राहत कार्यों के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित सभी अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बच्चों को आपदा के प्रकारों और उससे बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत स्कूल परिसर में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया, जिसमें बच्चों ने आपदा के समय सुरक्षित रहने के लिए 'स्टॉप, होल्ड एंड कवर' तकनीक का बेहतरीन ढंग से अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान स्कूल में गठित आपदा प्रबंधन की विभिन्न समितियों ने भी पूरी निपुणता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अभ्यास के तहत एक आपातकालीन परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें 'घायल' हुए छात्रों को अन्य छात्रों की सहायता से स्ट्रेचर पर डालकर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में लाया गया। वहां पहले से मुस्तैद फर्स्ट एड समिति के सदस्यों...

जोगिंदरनगर :- भजराला में अन्नपूर्णा माता मेले का भव्य आयोजन, विधायक ने की शिरकत

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) भजराला में अन्नपूर्णा माता मेले का भव्य आयोजन, विधायक ने की शिरकत भजराला में आयोजित अन्नपूर्णा माता मेले में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मेला कमेटी के सदस्यों, मटरू पंचायत के पूर्व प्रधान एवं पूर्व उप-प्रधान तथा स्थानीय जनता का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर हैं, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन हमारी लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को बधाई देते हुए सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। 

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खँड इकाई चौतडा का सम्मेलन दिनांक 23 अप्रैल 2026 को पंचायत भवन लड़भडोल में सम्पन हुआ ।

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खँड इकाई चौतडा का सम्मेलन दिनांक 23 अप्रैल 2026 को  पंचायत भवन लड़भडोल में  सम्पन हुआ ।   सम्मेलन  खँड इकाई सचिव श्रीमती निशा के द्वारा  सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों व अतिथियों का  स्वागत किया गया  । सम्मेलन का उदघाटन सदर इकाई की सचिव व जिला कमेटी सदस्या श्रीमती विनय के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण और संगठन पर अपनी बात रखी । सम्मेलन में जिला सचिव व राज्य इकाई के सदस्य गजेंदर शर्मा जी के द्वारा  संगठन विस्तार और सदस्यता पर बात रखी गई ।  आज के सम्मेलन के विशेष अथिति ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य कोषाध्यक्ष व मंडी साक्षरता एवम जन विकास समिति के महासचिव श्री भीम सिंह जी ने सम्मेलन को अपनी शुभकामनाएं दी और संगठन के  इतिहास पर विस्तृत बात रखी उन्होंने  संगठन के पूर्व अभियानों   साक्षरता अभियान ,  बेटी बचाओ अभियान , खेती बचाओ अभियान , स्वच्छता अभियान पर बात रखी  उन्होंने कहा कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति युवा बचाओ भविष्य बचाओ नशा मुक्ति अभियान च...

आज विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर हमारे लड भडोल क्षेत्र के स्थानीय विद्यालय पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों और सभी शिक्षकों ने विश्व पृथ्वी दिवस बहुत धूमधाम से मनाया

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर हमारे लड भडोल क्षेत्र के स्थानीय विद्यालय पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों और सभी शिक्षकों ने विश्व पृथ्वी दिवस बहुत धूमधाम से मनाया इस उपलक्ष पर स्कूल के बच्चों ने स्थानीय बाजार लड़ बडोल में एक जोरदार रैली निकाली और अपने स्लोगंस के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की कि अपनी धरती को अपनी पृथ्वी को कैसे साफ सुथरा रखा जाए और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर अपने आसपास को कैसे हरा भरा किया जाए!   इसके साथ ही विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभी अध्यापकों और बच्चों ने मिलकर बनानदर में स्थित जो मैदान है इसकी साफ सफाई की।  बता दें कि हर वर्ष यह विद्यालय बनान दर मैदान में जो अप्रैल के महीने में तीन दिवसीय मेला होता है उसके उपरांत जो जितनी भी गंदगी वहां पड़ी होती है और कचरे के ढेर लगे होते हैं उसकी सफाई इस विद्यालय का स्टॉफ व बच्चे निरंतर करते आ रहे हैं और इस वर्ष भी उन्होंने पूर्ण रूप से उसे मैदान को साफ किया। जिसमें प्लास्टिक, प्लेट्स, गिलास और खाली प्लास्टिक की बोतले व बोर...

कलयुगी बेटे-बहू की करतूत: ताले तोड़ने से रोकने पर पिता को लहूलुहान किया

Image
आज दिनांक 19.04.2026 को थाना जोगिंदर नगर के अंतर्गत पुलिस पोस्ट लडभड़ोल को CH लडभड़ोल से मारपीट संबंधी सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और पाया कि घायल प्रेम सिंह उपचाराधीन है। घायल के बयान के अनुसार वह अपने घर में अकेला रहता है, जबकि उसका पुत्र अनिल कुमार और पुत्रवधू शशि अलग रहते हैं। आज घरेलू विवाद के दौरान उसकी पुत्रवधू शशि तथा उसके पुत्र अनिल कुमार ने भी उसके साथ मारपीट की। प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल को आगे के उपचार हेतु जोगिंदर नगर अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में FIR संख्या 65/2026 अधीन धारा 126(2), 115(2), 351(2), 352, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना

Image
लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना ​पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग द्वारा क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। इस मार्ग पर टायरिंग (तारकोल बिछाने) का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिससे यातायात प्रभावित रहेगा। ​ मुख्य विवरण: ​ कार्य शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल, 2026 ​ समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ​ प्रभावित क्षेत्र: गागल से सिमसा माता मंदिर रोड ​ विभाग की अपील और निर्देश: ​ सहयोग की अपेक्षा: सड़क निर्माण कार्य के दौरान विभाग ने सभी जनता से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। ​ वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग: सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच इस मार्ग पर भारी और निजी वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक सड़क का उपयोग करें। ​ अनावश्यक परेशानी से बचें: कार्य के समय मार्ग पर वाहन ले जाने से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और आप जाम में भी फंस सकते हैं, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। ​ कृपया इस जानकारी को अन्य लोगों के साथ भी साझा करें ता...

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर में भारतीय सेना में नायक सिद्धांत राणा का ऑन ड्यूटी के दौरान एहमदनगर के महाराष्ट्र में बीते वीरवार सुबह 8 बजे हिर्दय गति रुकने से मृत्यु हो गई। सैनिक के निधन की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।

Image
लडभड़ोल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर में भारतीय सेना में नायक सिद्धांत राणा का ऑन ड्यूटी के दौरान एहमदनगर के महाराष्ट्र में बीते वीरवार सुबह 8 बजे हिर्दय गति रुकने से मृत्यु हो गई। सैनिक के निधन की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। सिद्धान्त राणा वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में महाराष्ट्र के एहमद नगर में पोस्टेड थे जहां वह परिवार सहित रहते थे। वह मात्र 34 वर्ष के थे और दो बच्चों के पिता थे। धर्मपत्नी मधु राणा और उनकी बुजुर्ग माता का सुशीला देवी रो-रोकर बुरा हाल था। शुक्रवार को  पार्थिव शरीर वहाँ पहुंचा तो सैकड़ो संख्या में लोग वहां पहुंचे और भारत माता की जय नारे भी लगाए गए और सिद्धांत राणा अमर रहे।शहीद की पत्नी ने नम आंखों और भारी मन से अपने पति को अंतिम विदाई दी। इस भावुक पल को देख वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं।सिद्धांत राणा अपने परिवार का इकलौता सहारा था। इनके परिवार में उनका बेटा अरमान राणा 6 साल का और अहान राणा 1.5 साल का हैं। बता दें कि सिद्धांत राणा ने जबकि 20 अप्रैल को छुट्टी आने वाले थे। अपने पिता को 6 साल के अरमान ...

महिला मंडलों का दमदार प्रदर्शन: शक्ति ने मटका फोड़ा, जिमजिमा ने चेयर रेस व मटका दौड़ में मारी बाज़ी* *राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का उत्साह चरम पर

Image
जोगिन्दर नगर, 03 अप्रैल –राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में महिलाओं के लिए आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में आज उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेला परिसर में आयोजित मटका फोड़, चेयर रेस तथा मटका दौड़ प्रतियोगिताओं में महिला मंडलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल शक्ति ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि चेयर रेस और मटका दौड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल जिमजिमा ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही महिला मंडलों के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकनाटी में भी प्रतिभागियों ने पारंपरिक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में पट्ट महिला मंडल प्रथम, भराडू महिला मंडल द्वितीय तथा अपर आरठी महिला मंडल तृतीय स्थान पर रहे। मेले में आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने न केवल महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि आपसी सहयोग, सांस्कृतिक समृद्धि और खेल भावना को भी सशक्त किया। आयोजन स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़...

जोगिंदर नगर महिला कबड्डी में कन्या स्कूल जोगिन्दर नगर का दबदबा, बैडमिंटन सिंगल में कल्पना ठाकुर ने मारी बाज़ी* *लघु शिवरात्रि मेला में खेल प्रतियोगिताओं का उत्साह चरम पर

Image
जोगिन्दर नगर, 03 अप्रैल। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक है। मेले के इस खेल आयोजन ने स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया है। इसी क्रम में आयोजित महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं हराबाग स्कूल की टीम ने सराहनीय खेल दिखाते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया। वहीं बैडमिंटन एकल वर्ग में कल्पना ठाकुर ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कनिका ने उपविजेता रहकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रतियोगिताओं में भागीदारी भी उत्साहजनक रही। महिला कबड्डी में कुल 4 टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि बैडमिंटन में 8 प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले के अंतर्गत आयोजित ये प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं, बल्कि युवाओं में खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा क...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पंजालग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ घोषित किया गया। विद्यालय का प्रदर्शन इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा और परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया गया।

Image
आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पंजालग का शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। स्कूल का कुल परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशेर ठाकुर ने बताया कि कक्षा छठी में रियूष ने 96.7% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कृतिका देवी ने 96.6% के साथ द्वितीय और तृषा शर्मा ने 89.5% लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं में सक्षम ने 95.1% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।  इसी प्रकार मानवी ने 95% के साथ द्वितीय और कल्पना ने 87.4% लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं अरनव ने 100% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार प्रिंस ने 86.12% के साथ द्वितीय और महक ने 82.62% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं में भारती ने 87.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार आदित्य ने 78.5% के साथ द्वितीय और अभिषेक ने 76.2 %अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा ग्यारहवीं में रितिका ने 83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इस...