BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लडभडोल तहसील कार्यालय से अधीक्षक ग्रेड-2 पद से रणवीर सिंह 33 साल सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति हुए


 शनिवार को लडभडोल तहसील कार्यालय से अधीक्षक ग्रेड-2 पद से रणवीर सिंह 33 साल सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति हुए। उन्होंने लडभड़ोल तहसील में 33 साल बतौर अधीक्षक ग्रेड-2 के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की। लडभडोल तहसील में अपनी आखरी दिन की हाजिरी लगाते हुए उन्होंने स्टाफ को तथा अन्य लोगों को नम आंखों से अलविदा कहा।तहसीलदार लडभडोल उर्मिला सुमन की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त का कार्यक्रम हुआ। वहीं राजस्व कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचने पर हार पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा उन्हें एक बहुत बड़ा तोहफा भी दिया गया। तहसीलदार लडभडोल उर्मिला सुमन ने कहा कि उन्होंने तहसील कार्यालय लडभडोल में 33 साल अपनी सेवाएं दी इस दौरान समूचे राजस्व विभाग के प्रति उनका व्यवहार बहुत अच्छा रहा है।



Comments