BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

कलयुगी बेटे-बहू की करतूत: ताले तोड़ने से रोकने पर पिता को लहूलुहान किया


आज दिनांक 19.04.2026 को थाना जोगिंदर नगर के अंतर्गत पुलिस पोस्ट लडभड़ोल को CH लडभड़ोल से मारपीट संबंधी सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और पाया कि घायल प्रेम सिंह उपचाराधीन है। घायल के बयान के अनुसार वह अपने घर में अकेला रहता है, जबकि उसका पुत्र अनिल कुमार और पुत्रवधू शशि अलग रहते हैं। आज घरेलू विवाद के दौरान उसकी पुत्रवधू शशि तथा उसके पुत्र अनिल कुमार ने भी उसके साथ मारपीट की। प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल को आगे के उपचार हेतु जोगिंदर नगर अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में FIR संख्या 65/2026 अधीन धारा 126(2), 115(2), 351(2), 352, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments