जोगिन्दर नगर में 16 को वाहनों की पासिंग व 17 मार्च को होगा ड्राईविंग टेस्ट-एसडीएम*
जोगिन्दर नगर, 13 मार्च :जोगिन्दर नगर में आगामी 16 मार्च को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 17 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी 16 मार्च को वाहनों की पासिंग जबकि 17 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी।