BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल। मंडी और कांगड़ा की सीमा के बीच लडभड़ोल क्षेत्र के भ्रां पुल के नजदीक बिनवा नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला हैं। मृतक की पहचान लडभड़ोल के भराडपट्ट निवासी 34 वर्षीय विजय कुमार पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में हुई हैं।


 लडभड़ोल। मंडी और कांगड़ा की सीमा के बीच लडभड़ोल क्षेत्र के भ्रां पुल के नजदीक बिनवा नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला हैं। मृतक की पहचान लडभड़ोल के भराडपट्ट निवासी 34 वर्षीय विजय कुमार पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था। बीते शनिवार को जब वह घर लौट रहा था तो उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। मृतक के भाई लक्की ने पुलिस को बताया कि शनिवार को जब उसका भाई घर नहीं लौटा तो उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रात भर उसकी तलाश की। रविवार सुबह उसका शव बिनवा नदी में तैरता हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर लंबागांव पुलिस चौकी के प्रभारी कर्म चंद पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने मृतक के पिता और भाई के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के हेतु सिविल अस्पताल पालमपुर ले जाया गया हैं। इस बार में डीएसपी पालमपुर लोकिन्दर नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments