BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

ग्राम पंचायत बाग के तनसाल गांव से निर्धन परिवार से संबध रखने वाली महिला कैंसर पीड़ित कृष्णा देवी को मदद की दरकार हैं।


 लडभडोल :- ग्राम पंचायत बाग  के  गांव तनसाल के निर्धन परिवार से संबध वाली कैंसर पीडित महिला कृष्णा देवी  को मदद की दरकार हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बाग निवासी कृष्णा देवी 60 वर्षीय वाइफ का लेट कृष्ण चंद ने अपनी दुख भरी दास्तान बया करते हुए सोमवार को कहा कि वे पिछले 5 -6 महीना से  कैंसर व शुगर की बीमारी से जूझ रही हैं।जिसके उपचार के लिए उनकी जीवन भर की जमा पूँजी ख़त्म हो गई हैं।उन्होंने कहा कि आगामी उपचार एवं टेस्टों के लिए बिल्कुल भी धन  नहीं हैं,और वह बिल्कुल लाचार हो चुके हैं।उन्होंने समस्त क्षेत्र एवं प्रदेश के दानी सज्जनो से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और बेटा बेरोजगार है । इस बारे में कृष्णा देवी के भाई के लड़के ने लडभड़ोल न्यूज़ से संपर्क किया  संतोष कुमार ने कहा कि मेरी बुआ कृष्णा देवी। 6 महीना से बीमार है  और क्षेत्रवासियों की मदद से की गुहार लगाई है।

 Account number 245700170000
iFSC PUNB0245700

 Google pay number-9988310406

Comments