BREAKING NEWS:

लडभड़ोल सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से 'बीमार' हुई स्वास्थ्य सेवाएं,रात के समय राम भरोसे मरीज

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)  तहसील क्षेत्र लडभड़ोल का एकमात्र सिविल अस्पताल इन दिनों खुद अपनी बदहाल व्यवस्था पर आंसू बहा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, जिसका सबसे बुरा असर रात्रि सेवाओ पर पड़ रहा है। क्षेत्र की 20 पंचायतों की करीब 25 हजार की आबादी के लिए बना यह अस्पताल सुविधाओं को अभाव में केवल एक 'रेफरल यूनिट' बनकर रह गया है। अस्पताल की लचर कार्यप्रणाली उस वक्त उजागर हुई जब शुक्रवार रात 10:30 बजे जिला कांगड़ा के डंडोल निवासी एवं चौबीन वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राणा अपनी 75 वर्षीय बीमार माता शिवजु देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे। उनकी माता को पेट में गंभीर शिकायत थी। लेकिन अस्पताल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था,वहां सिर्फ नर्सिंग स्टाफ तैनात थे। जब उन्होंने डॉक्टर के बारे में पूछा तो स्टाफ ने 'ऑन कॉल' होने की बात कही। जिप सदस्य सुरेंद्र राणा ने अस्पताल की व्यवस्था पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 3 डॉक्टर तैनात होने के बावजूद लोगों को रात्रि सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्हो...

सीडीपीओ चौंतड़ा के तहत भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 6 पद 31 दिसंबर सायं पांच बजे तक करें आवेदन, 02 जनवरी को प्रातः 10 बजे एसडीएम कार्यालय में होगा साक्षात्कार।


जोगिन्दरनगर/ लडभड़ोल /बाल 

विकास परियोजना अधिकारी 

चौंतड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी 

कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त 

पड़े कुल 6 पदों को भरा जाना 

हैं। जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 

का एक तथा सहायिका के पांच 

पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 

पात्र व इच्छुक महिला उम्मीदवार 

31 दिसंबर सायं 5 बजे तक बाल 

विकास परियोजना अधिकारी 

(सीडीपीओ) चौंतड़ा के 

कार्यालय में सभी आवश्यक 

दस्तावेजों के साथ अपना 

आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। 

साक्षात्कार 2 जनवरी को  प्रातः: 

10 बजे से एसडीएम कार्यालय 

जोगिन्दर नगर में लिया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए बाल 

विकास परियोजना अधिकारी 

बालम राम वर्मा ने बताया कि 

ग्राम पंचायत खुड्डी के 

आंगनबाड़ी केंद्र खुड्डी में 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक 

पद भरा जाना है। इसी तरह ग्राम 

पंचायत ऊपरी धार के 

आंगनबाड़ी केंद्र गंगोटी, ग्राम 

पंचायत ऊटपुर के आंगनबाड़ी 

केंद्र सांढ़ा, ग्राम पंचायत पिहड़-

बेहड़लू के आंगनबाड़ी केंद्र 

फनेहड़, ग्राम पंचायत सिमस के 

आंगनबाड़ी केंद्र सिमस तथा 

ग्राम पंचायत मतेहड़ के 

आंगनबाड़ी केंद्र लाहला में 

आंगनबाड़ी सहायिका का एक-

एक पद भरा जाना है। चयनित 

होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 

सहायिका को सरकार द्वारा 

समय-समय पर निर्धारित दर पर 

प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

उन्होने बताया कि आंगनबाड़ी 

कार्यकर्ता व सहायिका के पदों 

हेतु केवल ऐसी महिला 

उम्मीदवार ही पात्र होंगी जिनकी 

आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य 

होगी। इसके अलावा प्रार्थी का 

नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के 

परिवारों की सूची में शामिल हो 

तथा प्रार्थी के परिवार की वार्षिक 

आय 50 हजार रुपये से अधिक 

न हो एवं इस बारे कार्यकारी 

दंडाधिकारी, तहसीलदार या 

नायब तहसीलदार द्वारा आय 

प्रमाणपत्र जारी किया हो। इसके 

अतिरिक्त आवेदक संबंधित 

आंगनबाड़ी केंद्र के संग्रहण क्षेत्र 

का निवासी होना चाहिए।

सीडीपीओ ने बताया कि 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 

सहायिका के लिए न्यूनतम 

शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास 

होना अनिवार्य है। इन रिक्त पदों 

के लिए इच्छुक व पात्र महिला 

उम्मीदवार सभी आवश्यक 

दस्तावेजों सहित 31 दिसंबर 

सायं पांच बजे तक बाल विकास 

परियोजना अधिकारी कार्यालय 

चौंतड़ा को अपना आवेदन पत्र 

प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होने 

बताया कि 2 जनवरी को प्रातः 

10 बजे से एसडीएम कार्यालय 

जोगिन्दर नगर में साक्षात्कार 

लिया जाएगा। साक्षात्कार के 

लिये उम्मीदवारों को अलग से 

बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी 

के लिए बाल विकास परियोजना 

अधिकारी कार्यालय चौंतड़ा से 

संपर्क किया जा सकता है।


Comments