BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

अब कम से कम चालान 1000 रुपए का, जयराम कैबिनेट ने दी नए मोटर व्हीकल एक्ट को मंजूरी

 

अब कम से कम चालान 1000 रुपए का, जयराम कैबिनेट ने दी नए मोटर व्हीकल एक्ट को मंजूरी
हिमाचल में वाहन चालकों को यातायात नियम तोड़ना पडे़गा बहुत महंगा, जयराम ठाकुर यह कैबिनेट ने दी नए मोटर व्हीकल एक्ट को मंजूरी
हिमाचल प्रदेश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू करने को प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब वाहन चालकों को यातायात नियम तोड़ने पर कम से कम एक हजार रुपए जुर्माना चुकाना होगा। अब तक मिनिमम चालान 100 रुपए था। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने से नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों को भारी जुर्माना चुकाना होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक मे लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि नए मोटर वाहन अधिनियम 2019 की धारा 210 ए में दो प्रावधानों को संशोधित कर दिया गया है। साथ ही धारा 200 के तहत सक्षम अधिकारी को जुर्माना लगाने की शक्तियां भी प्रदान कर दी गई हैं।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments